Dussehra 2025 : पूरे देश में आज विजयादशमी मनाया जा रहा है। लखनऊ में 109 जगहों पर रावण दहन हुआ। ऐशबाग रामलीला मैदान में 65 फीट रावण बनाया गया था। वहीं, अंबेडकरनगर में 40 फीट ऊंचे रावण का दहन हुआ। सीतापुर में 25 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। जबकि गोंडा, बहराइच, सुल्तानपुर, बाराबंकी में 20 से 23 फीट तक रावण का दहन हुआ।