फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे के बाद ब्रेनडेड संदीप दे गए एक को जीवनदान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मंगलवार को ब्रेनडेड व्यक्ति से सफल लिवर प्रत्यारोपण किया गया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लखनऊ निवासी 28 वर्षीय संदीप कुमार को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती किया गया था। ब्रेनडेड होने पर घरवालों की सहमति से उनका लिवर 32 वर्षीय जरूरतमंद मरीज में प्रत्यारोपित किया गया। केजीएमयू मीडिया सेल के फैकल्टी इंचार्ज प्रो. केके सिंह ने बताया कि लखनऊ के बहरौरा गांव के 28 वर्षीय संदीप कुमार को सड़क दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने के बाद 14 अप्रैल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। अनिवार्य एपनिया परीक्षण किए जाने तक वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहे, जिसके बाद केजीएमयू की ब्रेन डेथ कमेटी ने आधिकारिक तौर पर उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ब्रेनडेड होने के बाद संदीप कुमार के घरवालों ने उदारतापूर्वक अंगदान की सहमति दे दी। इसके बाद संदीप कुमार का लिवर निकाला गया और अंतिम चरण के लिवर सिरोसिस से पीड़ित 33 वर्षीय पुरुष रोगी में प्रत्यारोपित किया गया। दुर्भाग्य से चिकित्सा कारणों से किडनी और कॉर्निया दान के लिए अनुपयुक्त पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें