फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर पेट्रोल से फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में मौरा गांव के बाहर एक युवक की हत्या कर शव पेट्रोल डालकर फूंकने की कोशिश की गई। अधजला शव मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि सिर पर वार करके हत्या के बाद शव फूंकने की कोशिश की गई थी। मृतक की पहचान हो गई है। पता चला है कि वो कई दिन से लापता था। हालांकि अभी वारदात की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर काकोरी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मौरा गांव के बाहर सुनसान जगह मंगलवार सुबह एक युवक की अधजली लाश मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच बुधवार को मोहद्दीनपूर गांव निवासी सुशील, अपने भाई राजकुमार रावत (36) की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा। बताया कि उसका भाई कई दिन से लापता है। तब पता चला कि मौरा गांव के बाहर मिला शव राजकुमार रावत का था। शिनाख्त कर परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने पर पता चला कि राजकुमार को सिर पर हमला कर मौत के घाट उतारा गया था। इसके बाद पेट्रोल डालकर शव फूंकने का प्रयास किया गया। आशंका जताई जा रही है कि शव उक्त स्थान पर कम से कम एक दिन से पड़ा था। इसके चलते जानवरों ने भी कुछ हिस्सा खा लिया था। काकोरी इंस्पेक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि परिवारीजनों से पूछताछ के साथ ही राजकुमार के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
बहाने से बुलाकर अंजाम दी वारदात
लखनऊ। राजकुमार की गांव में ही आटा चक्की है। वह भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। सुशील के मुताबिक, पांच दिन पहले राजकुमार मां के साथ दवा लेने गया था। घर लौटने के बाद वह किसी से पैसे लेने की बात कहकर निकला था। तभी से लापता था। ऐसे में आशंका है कि किसी ने बहाने से बुलाकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें