संजय गांधी पीजीआई में गुर्दा रोगियों के लिए एडवांस रीनल एंड डायलिसिस सेंटर बनेगा। संस्थान की सबसे मुख्य संस्था इंस्टीट्यूट बॉडी ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। सेंटर के लिए जरूरी संसाधन जुटाने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
इस सेंटर में एक ही जगह पर मरीज की जांच, इलाज, डायलिसिस और ट्रांसप्लांट की सुविधा होगी। इसके अलावा गुर्दा प्रत्यारोपण से जुड़ी सभी विधाओं में विशेषज्ञ तैयार करने का कार्य भी एडवांस रीनल सेंटर में होगा।
संजय गांधी पीजीआई में वर्तमान में नेफ्रोलॉजी विभाग में गुर्दा रोगियों के इलाज और डायलिसिस की सुविधा है। जबकि गुर्दा प्रत्यारोपण यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों के साथ मिलकर किया जाता है। एडवांस रीनल एंड डायलिसिस सेंटर में सभी सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेंगी।