फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी विभाग बताएंगे, कैसे बनेगा शहर स्मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी योजना के स्टेक होल्डर की सोमवार को बैठक होगी। इसमें वे अपने-अपने विभाग से जुड़े सुझावों को रखेंगे। नगर निगम में स्मार्ट सिटी योजना के प्रभारी अपर नगर आयुक्त की ओर सभी विभागों को बैठक में आने के लिए 23 विभागों के अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है। बैठक दोपहर तीन बजे से नगर निगम मुख्यालय में होगी।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जिन विभागों को स्मार्ट सिटी की बैठक में सुझाव के लिए बुलाया गया है उनमें सिटी ट्रांसपोर्ट, यातायात, परिवहन, बीएसएनएल, एनएचएआई, प्रदूषण नियंत्रण, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, जल निगम, लेसा, नगर नियोजन, बेसिक शिक्षा पुरातत्व सर्वेक्षण, आवास विकास परिषद, नेडा, डूडा, पर्यटन, छावनी परिषद के साथ पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

ऑनलाइन भी मिल रहे हैं सुझाव

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में जन सुविधाएं मुहैया कराने वाली कोई संस्था या विभाग ऐसा है जिसे पत्र नहीं भेजा जा सका है तो वह भी बैठक में आकर सुझाव दे सकते हैं। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए उसके उपयोगी सुझावों को प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा।

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि फेसबुक और ट्विटर पर सुझाव आने शुरू हो गए हैं। कसंल्टेंट कंपनी के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी है कि शहरियों के सुझाव आ रहे हैं।

इनका अध्ययन किया जाएगा और जो उपयोगी सुझाव होंगे उनको योजना के प्रपोजल में शामिल किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से स्मार्ट लखनऊ के लिए ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता भी शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें