उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आरक्षी नागरिक व पीएसी के पदों पर भर्ती के लिए 10 जनवरी से होने वाली अभिलेखों के सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके पहले भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए नौ जनवरी से दोबारा बुलाया था जिनका बायोमीट्रिक मिलान नहीं हो पाया था।
दरअसल, ऐसे अभ्यर्थी जिनके अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा नहीं हो पाई थी, उन्हें 10 से 12 जनवरी के बीच अलग-अलग जिलों में बुलाया गया है। उन अभ्यर्थियों को भी दोबारा मौका दिया जाएगा जो जाति और निवास प्रमाण पत्र समय से नहीं दे पाए थे।