उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की है। जिस पर 10 जनवरी को सुनवाई होगी।
याचिका में नूतन ठाकुर ने कहा कि आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त व 10 सूचना आयुक्त को नियुक्त किए जाने की व्यवस्था है। जिसमें अब तक आठ सूचना आयुक्त कार्य कर रहे थे। इन सभी का छह जनवरी 2019 को कार्यकाल पूरा हो गया है। इसलिए आयोग में अब मुख्य सूचना आयुक्त ही अकेले बचे हैं।
उन्होंने कहा कि इस कारण उनके जैसे कई वादकारी काफी परेशान हैं। मामले पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। नूतन ठाकुर ने कोर्ट से एक माह में सभी पदों पर नियुक्ति करने का निर्देश देने की प्रार्थना की है।