लखनऊ की इस यूनिवर्सिटी में शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, देखें
Mon, 18 Apr 2016 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
सार
पाठ्यक्रमों में दाखिले मेरिट के आधार पर
पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि चार जून
विलंब शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म
20 जून तक किए जा सकेंगे जमा
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2016-17 में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म रविवार से मिलने शुरू हो गए। एडमिशन फॉर्म मिलने की अंतिम तारीख अलग-अलग पाठ्यक्रमों में अलग-अलग रखी गई है।
विज्ञापन
बीए, एमए जैसे परंपरागत पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम चार जून है। इस साल विवि में सेल्फ फाइनेंस आधार पर बीटेक की पढ़ाई शुरू होगी।
पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है। ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://dsmru.up.nic.in के जरिए किया जा सकता है। वहीं ऑफलाइन आवेदन फॉर्म को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड अथवा विश्वविद्यालय के प्रवेश काउंटर से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. एपी तिवारी ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीकॉम एलएलबी ऑनर्स, बीबीए, एमए, एमएसडब्ल्यू, एमएससी एवं एमसीए में प्रवेश फार्म के लिए सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए छह सौ रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विशिष्ट अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये फीस रखी गई है।
इन पाठ्यक्रमों में दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि चार जून है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म 20 जून तक जमा किए जा सकेंगे।
Trending Videos
इस साल से शुरू होने जा रही है बीटेक की पढ़ाई
ऑनलाइन से कर सकते हैं आवेदन
- फोटो : demo pic
प्रो. एपी तिवारी ने बताया कि प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। बीटेक सहित कई पाठ्यक्रमों के लिए होंगी प्रवेश परीक्षा डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में इस साल से बीटेक की पढ़ाई शुरू होने जा रही है।
बीटेक के साथ ही डीएड (विशेष शिक्षा), बीएड (विशेष शिक्षा), बीएड (विशेष शिक्षा)-ओडीएल, एमएड (विशेष शिक्षा), बीपीओ, बीएएसएलपी, एमबीए, एलएलएम, बीवीए और एमवीए में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म 14 मई तक जमा किये जा सकेंगे। इन पाठ्यक्रमों की आवेदन फीस सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के मामले में 1000 रुपये तथा अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 500 रुपये निर्धारित की गई है।