इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने नए सत्र 2016-17 के लिए तीन कॉलेजों के मान्यता आवेदन निरस्त कर दिए हैं। साथ ही सूबे में 11 नर्सिंग कॉलेजों को नए सत्र की मान्यता के आवेदन स्वीकार करते हुए जल्द ही निरीक्षण कराने की सूचना दी है।
काउंसिल ने अपनी वेबसाइट पर सभी सूचनाएं जारी की हैं। जिन कॉलेजों के आवेदन निरस्त किए गए हैं, उनमें फिलहाल संबंधित कोर्स के लिए निरीक्षण नहीं होगा।
अच्छी बात यह है कि इस बार समय रहते हुए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों ने भी मान्यता के लिए आवेदन भेज दिए, जो कि स्वीकार कर लिए गए। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए नर्सिंग सीटों पर दाखिला आसान होगा।
इनके आवेदन हुए रिजेक्ट-
कॉलेज का नाम-कोर्स
अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार-एमएससी नर्सिंग
बृज इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार-जीएनएम
दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फैकल्टी, देहरादून-पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग
इन कॉलेज के आवेदन हुए स्वीकार
exam
कॉलेज का नाम-कोर्स
अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार-जीएनएम
दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फैकल्टी, देहरादून-बीएससी नर्सिंग
दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फैकल्टी, देहरादून-जीएनएम
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अल्मोड़ा-बीएससी नर्सिंग
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चमोली-बीएससी नर्सिंग
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पौड़ी-बीएससी नर्सिंग
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पिथौरागढ़-बीएससी नर्सिंग
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, श्रीनगर-बीएससी नर्सिंग
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, श्रीनगर-जीएनएम
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, टिहरी-बीएससी नर्सिंग
पाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नैनीताल-एमएससी नर्सिंग
सैनी नर्सिंग स्कूल, हरिद्वार-जीएनएम
डेंटल कॉलेजों की मान्यता को भी समयसीमा
देशभर में डेंटल कॉलेजों की मान्यता के लिए भी अब समय सीमा तय कर दी गई है। डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी पत्र के मुताबिक वर्ष 2017 से सभी डेंटल कॉलेजों को मान्यता के लिए हर हाल में 15 मार्च से 7 अप्रैल 2016 के बीच आवेदन करना होगा।
फिलहाल नए परिवर्तन के चलते यह तिथि बढ़ाकर 28 अप्रैल की जा सकती है। इसके बाद डीसीआई की छह मई तक हर हाल में केंद्र सरकार को आवेदन अग्रसारित करने होंगे। आने वाले समय में निश्चित तौर पर इससे डेंटल की पढ़ाई आसान हो जाएगी।