फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महामाया राजकीय कॉलेज, शशि भूषण में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महोना स्थित महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज और शशि भूषण बालिका महाविद्यालय ने भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। महामाया कॉलेज में ऑनलाइन व शशि भूषण में ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन फॉर्म भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन

महामाया कॉलेज की प्राचार्य प्रो. शहला नुसरत किदवई ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट www.mgdcmahona.in पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन शुल्क 700 रुपये है। कॉलेज में बीए की 900, बीएससी की 480 और बीकॉम की 160 सीटें हैं।
शशि भूषण बालिका महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजुम इस्लाम ने बताया कि कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीए में 500 और बीकॉम में 60 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। आवेदन शुल्क 600 रुपये है। छात्राएं सुबह 10 से शाम चार बजे तक कॉलेज परिसर से फॉर्म ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें