फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मृत पाए गए, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 24 Oct 2024 03:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में एडीएम कानून व्यवस्था की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वो अपने कमरे में मृत पाए गए। मौके पर सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
विज्ञापन
मृतक सुरजीत सिंह व मौजूद अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरी कॉलोनी में अपने सरकारी आवास पर मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस जांच कर रही है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को सुबह एडीएम के आवास पर जब उनकी नौकरानी पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था। कॉल बेल बजाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो नौकरानी ने पड़ोस में रहने वाले अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस को जानकारी दी गई।

थोड़ी देर में कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। दरवाजा खोलने पर एक कमरे में एडीएम गिरे हुए पाए गए। थोड़ी दूर पर खून भी बिखरा हुआ था। प्रारंभिक जांच के आधार पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे

मामले की जांच की जा रही है। - फोटो : amar ujala
एडीएम अपने आवास पर अकेले रहते थे और पिछले कई दिनों से कुछ अस्वस्थ भी चल रहे थे। इस बीच कमिश्नर गौरव दयाल और डीएम चंद्र विजय सिंह समेत अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि एडीएम मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले थे।

कानपुर नगर के गणेश नगर में उनका परिवार रहता था। परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार के सदस्य यहां के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रोन्नति पाकर बने एडीएम

पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
एडीएम सुरजीत यहां से पहले प्रतापगढ़ में एसडीएम के पद पर तैनात थे। प्रोन्नति पाकर एडीएम बने और अयोध्या में उनकी तैनाती 25 अक्तूबर वर्ष 2023 को हुई। उनकी उम्र 58 वर्ष बताई जा रही है। इस बारे में फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

जांच करते पुलिसकर्मी

- फोटो : amar ujala
एडीएम सुरजीत सिंह अपने घर में अकेले ही रहते थे। घटना के हर पक्ष की जांच की जा रही है।

पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का लिया जायजा

- फोटो : amar ujala
मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने एडीएम के निधन पर जताया शोक, बोले- बहुत अच्छे अधिकारी थे

अयोध्या में अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह अपने आवास पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए। अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने उनके निधन पर शोक जताया है और कहा कि वह बहुत अच्छे अधिकारी थे। जो सीधे जनता से जुड़े हुए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें