फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी बवाल: एडीजी एसएन सबत बोले, किसी के भी पास वास्तविक तस्वीरें हैं तो उपलब्ध करवाएं

Wed, 06 Oct 2021 03:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एडीजी लखनऊ केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र के सवाल पर कुछ भी बोलने से बचते हुए नजर आए।
विज्ञापन
एडीजी लखनऊ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी घटना पर यूपी के एडीजी एसएन सबत ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है। हमारे पास बहुत सारी तस्वीरें हैं और हमने मीडिया में दिया हुआ है कि अगर किसी के पास वास्तविक तस्वीर है तो वो हमें उपलब्ध कराएं ताकि वो तस्वीरें हमें जांच में काम आए।

विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र को लखीमपुर खीरी बवाल में जांच के लिए बुलाया जाएगा या नहीं? एडीजी लखनऊ जोन ने इस सवाल पर कुछ भी जवाब देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं मामले की जांच पर कोई भी जवाब नहीं दे सकता।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है जिसमें वह किसानों को धमकाते हुए कह रहे हैं कि हम आपको दो मिनट के अंदर सुधार देंगे। मैं केवल मंत्री नहीं हूं, केवल सांसद नहीं हूं। सांसद बनने से पहले जो मेरे विषय में जानते होंगे उन्हें मालूम होगा कि मैं किसी चुनौती से भागता नहीं हूं। अगर चुनौती ले ली तो बलिया ही नहीं लखीमपुर खीरी तक से भागना पड़ जाएगा।
विज्ञापन




लखीमपुर खीरी मामले में अजय मिश्र के पुत्र आशीष मिश्रा के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है पर उनकी गिरफ्तारी न होने से किसानों में आक्रोश है। लखीमपुर खीरी कांड में सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा वितरित कर दिया है और मृतकों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें