लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने लखनऊ से जाने वाली तीन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव तीन स्टेशनों पर दिया है। इसमें से दो 26 और एक 27 जून से इन स्टेशनों पर रुकनी शुरू होगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन 20401/02 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस 27 जून से सराय हरखू स्टेशन पर एक मिनट के लिए रुकेगी। ट्रेन 64281/82 शिवपुर-उतरेठिया-शिवपुर हरपालगंज स्टेशन पर और 13239/40 पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस जौनपुर सिटी स्टेशन पर 26 जून से रुकेगी। हरपालगंज पर एक मिनट और जौनपुर सिटी पर दो मिनट का स्टॉपेज मिलेगा। अभी प्रयोग के तौर पर तीनों ट्रेनों का अतिरिक्त स्टॉपेज दिया गया है।