फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगमा ने बोला मोदी पर करारा हमला

Fri, 25 Jul 2014 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं फिल्म अभिनेत्री नगमा ने भाजपा और नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने चुनाव से पूर्व जनता को लुभावना सपना दिखाया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद सत्ता में आते ही देशवासियों के सामने सब कुछ आइने की तरह साफ हो गया है।

नगमा बृहस्पतिवार को सबली मंदिर में आयोजित जागरण में शामिल होने आई थीं।
Trending Videos

यूपी में जातिवाद की राजनीति

सूबे में महिलाओं की स्थिति पर नगमा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के प्रति अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जातिवाद की राजनीति चल रही है। ऐसे में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटना मोहनलालगंज की है।

जहां बेरहमी से एक युवती का कत्ल कर दिया जाता है लेकिन सरकार सीबीआई जांच नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को महिलाओं के प्रति अपराध पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

शांति मार्च में शामिल होने की अपील

नगमा ने 26 जुलाई को कांठ में कांग्रेस के पीस मार्च में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

श्रीनगर स्थित कांग्रेस पीसीसी सदस्य प्रमोद कात्यान के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सावन मास में प्राचीन सबली महादेव मंदिर से निमंत्रण मिलने के बाद एक बार फिर हापुड़वासियों के बीच आने का मौका मिला।

इस अवसर पर अनिल कुमार टीटू, विशाल अग्रवाल, वरूण भगत, निखिल वत्स आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें