फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में भी रिकॉर्ड बना पाएगी भाजपा?

Fri, 25 Jul 2014 11:08 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने विधानसभा की 12 सीटों के उपचुनाव की तैयारियां और संगठनात्मक ढांचा सुधारने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस सिलसिले में क्षेत्रीय बैठकें और चुनाव क्षेत्र प्रभारियों की बैठकें तय कर दी गई हैं। बैठकों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि संगठन के ढ़ांचा सुधार और मजबूती पर प्रमुख जोर रहेगा।
Trending Videos

बैठकों की तारीखें तय

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि काशी क्षेत्र की बैठक 6 अगस्त को इलाहाबाद, बुन्देलखण्ड की बैठक 7 अगस्त को हमीरपुर, कानपुर क्षेत्र की बैठक 11 अगस्त को बिल्हौर, अवध क्षेत्र की बैठक 12 अगस्त को बाराबंकी में, बृजक्षेत्र की बैठक 13 अगस्त को मैनपुरी में, पश्चिम क्षेत्र की बैठक 14 अगस्त को हापुड़ में, बरेली क्षेत्र की बैठक 15 अगस्त को बदायूं में और गोरखपुर क्षेत्र की बैठक 16 अगस्त को गोरखपुर में होगी।

क्षेत्रीय बैठकों में क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, क्षेत्रीय पदाधिकारी, विभाग संगठन मंत्री और मोर्चा व प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश संयोजक और भाजपा के जिलाध्यक्ष भाग लेंगे। क्षेत्रीय बैठकों में उपचुनाव के साथ-साथ संगठनात्मक ढांचा की भी समीक्षा की जाएगी। साथ ही जहां कहीं कोई कमी होगी, उसे सुधारा जाएगा।
विज्ञापन

इन्हें मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की 12 सीटों के उपचुनाव के लिए पार्टी ने प्रभारी तय कर दिए हैं। इन प्रभारियों की 28 जुलाई को बैठक बुलाई गई है।

बैठक में बूथ कमेटियों की समीक्षा व सत्यापन तथा मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं को ठीक करने पर विचार-विमर्श होगा।

लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी की जिम्मेदारी सुब्रत पाठक और विपिन वर्मा डेविड, विधानसभा सीट कैराना की लोकेन्द्र सिंह चौहान, नोएडा की अमित अग्रवाल, बिजनौर की सुरेश राणा, सहारनपुर की अश्विनी त्यागी, ठाकुरद्वारा की अशोक कटरिया, चरखारी की अजय पटेल, हमीरपुर की राजेश द्विवेदी और जयदीप पुरोहित, लखनऊ पूरब की आशुतोष टण्डन (गोपाल टंडन) व मान सिंह, निघासन की सुभाष त्रिपाठी व लोकेन्द्र प्रताप सिंह, बलहा की करण सिंह पटेल व रमाकान्त तिवारी, सिराथू की देवेन्द्र सिंह चैहान, रोहनियां की लक्ष्मण आचार्य व नन्दलाल को जिम्मेदारी दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें