फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग: पदाधिकारियों के तबादले के जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई, सचिव ने मांगी जानकारी

Sun, 07 Aug 2022 11:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने महानिदेशक से जानकारी मांगी है। शासन उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है जिन्होंने कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों का तबादला किया है।
विज्ञापन
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों का तबादला करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। विभाग के सचिव प्रांजल यादव ने महानिदेशक से जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


दरअसल, स्वास्थ्य कर्मियों के तबादलों में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इसमें डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उप्र. प्रयोगशाला सहायक संघ, टेक्नीशियन एसोसिएशन आदि के पदाधिकारी शामिल हैं। इन संगठनों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र सौंप कर बताया था कि 44 पदाधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

इसी पत्र के आधार सचिव ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. लिली सिंह से स्थानांतरण के जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी मांगी है। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भी शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उप्र. मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह व महामंत्री कुंवर हीरेश सरन सक्सेना ने मांग की है कि गलत तरीके से किए गए सभी तबादले जल्द रद्द किए जाएं।
विज्ञापन


पोर्टल पर डाटा अपडेट न होने से चूक
विभाग का कहना है कि मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपडेट न होने से तबादलों में गड़बड़ियां हुईं। अपर निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि सभी सीएमओ को पोर्टल अपडेट करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इन सभी की हर सप्ताह ऑनलाइन मीटिंग भी ली जा रही है। जिन जिलों से गलत सूचनाएं आई हैं, वहां के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें