फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अब चलते-फिरते घर में लें पिकनिक का मजा, कैरेवान मोटर होम लेकर आएगा पर्यटन विभाग

Sun, 07 Aug 2022 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास के साथ विश्व में प्रचलित नई संकल्पनाओं को भी अपना रही है। पर्यटन नीति में कैरेवान मोटर होम को यूपी में भी लागू करने की योजना है।
विज्ञापन
कैरेवान मोटर होम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में ईको-टूरिज्म के प्रमुख केंद्रों के साथ टूरिस्ट सर्किटों में आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द चलते-फिरते होटल के कमरे में ठहरकर सैर का मौका मिलेगा। प्रदेश सरकार नई पर्यटन नीति-2022-32 में कैरेवान मोटर होम और पार्क जैसी सुविधाएं लेकर आ रही है। 
विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास के साथ विश्व में प्रचलित नई संकल्पनाओं को भी अपना रही है। पर्यटन नीति में कैरेवान मोटर होम को यूपी में भी लागू करने की योजना है। इसके लिए मोटर होम के साथ ही सरकार कैरेवान पार्क बनवाने की तैयारी में है जहां पर कैरेवान मोटर की पार्किंग की जा सके। 

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह दोनों सुविधाएं बुंदेलखंड में शुरू करने की योजना है। कैरेवान सुविधा शुरू हो इसके लिए सरकार निवेशकों को आकर्षित कर रही है। नई पर्यटन नीति में निवेशक को उनकी लागत पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी या अधिकतम 20 लाख रुपये की छूट दी जाएगी। उनका पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन निशुल्क होगा। इसके अलाव अन्य छूट देने की भी योजना बन रही है। 
विज्ञापन


कैसी होंगे कैरेवान मोटर होम 
कैरेवान मोटर में दो लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इसमें सोफा-कम बेड, फ्रि ज और माइक्रोवेव ओवन के साथ डाइनिंग टेबल होगी। शौचालय, एसी, इंटरनेट कनेक्टिविटी, ऑडियो-वीडियो सर्विस, चार्जिंग सिस्टम और जीपीएस जैसी आवश्यक सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें