फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नाराज: स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कराई योगी सरकार की फजीहत, अफसरों पर कार्रवाई होना तय

Thu, 22 Apr 2021 12:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद जिस तरह से अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था को लेकर खामियां सामने आई। इसने महामारी से निपटने के सरकारी दावों की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोरोना के तेजी से फैलने के बाद इसके रोकथाम के प्रबंधन में स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग पूरी तरह विफल रहा है। सूत्रों का कहना है कि स्थिति कुछ सामान्य होते ही दोनों विभागों के आला अफसरों पर गाज गिर सकती है। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार तत्काल कोई कार्रवाई से बच रही है।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद जिस तरह से अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था को लेकर खामियां सामने आई। इसने महामारी से निपटने के सरकारी दावों की पोल खोल कर रख दी है। इससे सरकार की काफी किरकिरी हुई।

पिछले साल कोरोना संक्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने इस महामारी से लड़ाई के लिए अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सभी जरूरी व्यवस्थाओं और संसाधनों के इंतजाम पर खास जोर दिया था। मगर, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजतन अस्पतालों में दवाएं, ऑक्सीजन और बेड की जबर्दस्त किल्लत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के विफल होने से ही हालात ज्यादा बिगड़ गए

कोरोना संक्रमितों को भर्ती कराने के लिए परिजन उन्हें लेकर एक-दूसरे अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस बार सरकार की फजीहत कराई है, उससे मुख्यमंत्री बेहद नाराज हैं। 

कोविड प्रबंधन में स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के विफल होने से ही हालात ज्यादा बिगड़ गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ देर-सवेर कड़ी कार्रवाई होना तय है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें