फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के लिए काम कर रहे थे 12 पुलिसकर्मी, तीन बर्खास्त

Fri, 20 Jan 2017 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के आरोपी के इशारे पर चार युवकों को शूटर बताकर जेल भेजने वाले 3 पुलिसकर्मियों को बृहस्पतिवार को बर्खास्त कर दिया गया। इनमें एक दरोगा भी है। वहीं, क्राइम ब्रांच के पांच सिपाही सस्पेंड किए गए हैं।
विज्ञापन


पारा थाने व क्राइम ब्रांच के चार दरोगाओं को भी लाइन हाजिर किया गया है। इन सभी पर बेटे के कातिल को सजा दिलाने में जुटे श्रवण साहू को आरोपी अकील के इशारे पर फंसाने का आरोप है।

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि मुख्य भूमिका में रहे क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के प्रभारी धीरेंद्र कुमार शुक्ला को बर्खास्त करने के लिए डीआईजी रेंज को रिपोर्ट सौंपी गई है।
विज्ञापन


अकील के गुर्गों की तरह काम करने वाले कांस्टेबल धीरेंद्र यादव व अनिल सिंह को भी बर्खास्त किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

की जाएगी विभागीय कार्रवाई

साजिश के तहत चार युवकों को पकड़ने, पिटाई व बरामदगी में सहयोगी क्राइम ब्रांच के सिपाही राजाराम पांडेय, सुजीत कुमार, विवेक मिश्रा, आलोक पांडेय व लवकुश मिश्रा को निलंबित किया गया है। सीओ गाजीपुर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेंगे।

युवकों की गिरफ्तारी में सहयोगी पारा थाने के एसआई मोरमुकुट पांडेय, पंकज सिंह, क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के एसआई संजय खरवार व विनय कुमार को लाइन हाजिर करने के साथ सीओ केंट को विभागीय कार्रवाई के आदेश ‌दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें