फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागदार हुई दिल्ली पुलिस, बीकॉम की छात्रा से रेप के आरोप में हवलदार गिरफ्तार

Fri, 20 Jan 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक हवलदार पर बीकॉम की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपी ने छात्रा को बेहोश कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी हवलदार को गिरफ्तार कर लिया है। हवलदार मध्य जिला में सूचना विभाग में तैनात है। कल्याणपुरी थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता सलमा (17) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ विनोद नगर इलाके में रहती है। सलमा ने 2016 में 12वीं कक्षा पास करने के बाद इग्नू से बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई शुरू की है।
विज्ञापन

हवलदार पढ़ाई में उसकी मदद कर देता था

दूसरी ओर आरोपी हवलदार राजीव चौहान (42) परिवार के साथ शकरपुर में रहता है। उसका पीड़िता के घर कुछ माह से आना-जाना है। वह पढ़ाई में उसकी मदद कर देता था। आरोप है कि गत छह जनवरी को सलमा अपनी कोचिंग से निकली तो उसके पास राजीव का फोन आया।   उसने अंग्रेजी के नोट्स देने की बात कर सलमा से मिलने की बात की। मदर डेयरी पर आरोपी नोट्स देने की बात कर उसे शकरपुर स्थित अपने घर ले आया। उस समय राजीव की पत्नी व बच्चे घर पर नहीं थे।
बातचीत के दौरान राजीव सलमा के लिए कॉफी बना लाया। कॉफी पीते ही सलमा बेहोश हो गई। आरोप है कि राजीव ने उसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर किसी को कुछ न बताने के लिए कहा।
विज्ञापन

पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज क‌िया

इधर, इसके बाद 17 जनवरी को राजीव सलमा के घर पहुंच गया। वहां पढ़ाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसे धमकाने लगा।   पीड़िता ने सारी बात अपनी मां और भाई को बताई। इसी दौरान उसके पिता भी आ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
  घर से ही आरोपी हवलदार राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें