फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी संकटः 10 हजार घरों ने झेली 17 घंटे बिजली कटौती

Fri, 05 Sep 2014 03:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के एक बड़े हिस्से को बुधवार रात से बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक करीब 17 घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन


इसके चलते चिनहट, कमता आदि उपकेंद्र इलाकों में करीब हर घंटे 10 हजार घरों की बत्ती गुल कटी।

बिजली आपूर्ति बाधित होने से इन इलाकों में सुबह जलापूर्ति भी बाधित हुई। बिजली संकट बुधवार रात पावर ट्रांसफॉर्मर की सीटी में खराबी आने के कारण उत्पन्न हुआ।

220 केवी चिनहट उपकेंद्र के दो में से एक 160 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर ने काम करना बंद किया।

इससे बुधवार रात 10:45 बजे से कमता, चिनहट, चिनहट यूपीएसआईडीसी, और एचएएल उपकेंद्रों को आपूर्ति रोक कर लोड कम करने का निर्देश जारी हुआ।

इसके बाद एचएएल में दो और अन्य उपकेंद्रों से एक-एक 11 केवी फीडर से बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हुआ। एक फीडर के बंद किए जाने से औसतन 2000 घरों की बत्ती गुल हुई।
विज्ञापन


एक साथ पांच फीडर बंद हुए, जिससे 10 घरो के लोग प्रभावित हुए। लोगों को 17 घंटे तक इस कटौती के दायरे में रहना पड़ा। बारिश के कारण सीटी की खराबी को दूर करने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


सीटी सही होने के बाद बृहस्पतिवार अपराह्न 3:45 बजे बिजली कटौती थमी।

लेसा के इलाकाई इंजीनियरों ने बताया कि इंदिरानगर के भूतनाथ, रवींद्रपल्ली, फैजाबाद रोड, आरावली मार्ग, इस्माइलगंज, कमता, मटियारी, देवा रोड, शिवपुरी, चिनहट, विराजखंड के लोगों को दिक्कत हुई।

वीआईपी इलाके में रहा पावर कट
राजभवन खंड के वीआईपी इलाको में मेंटेनेंस कार्य के कारण बृहस्पतिवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पावर कट रहा।

एसडीओ आरके मिश्र के अनुसार नए 11 केवी केबल को चार्ज करने का कार्य किया गया।

इससे वजीर हसन रोड, एकलव्य नगर, रविदासनगर, इनकम टैक्स कॉलोनी एवं एलडीए कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें