फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तीन साल से अफसर की बेटी को कर रहा परेशान... अब घर तक पहुंचा आरोपी, विरोध पर किया गाली-गलौज

Mon, 05 May 2025 05:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में एक सिरफिरा तीन साल से सचिवालय में तैनात एक अधिकारी की बेटी को परेशान कर रहा है। हद तो तब हो गई जब उसने उसके अपार्टमेंट पहुंचकर अभद्रता की। मामले में घरवालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
demo image - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार निवासी सचिवालय में तैनात एक अधिकारी ने नेहरू एन्क्लेव निवासी ऋषभ वार्ष्णेय पर उनकी बेटी को तीन साल से परेशान करने का आरोप लगाया है। उनके फ्लैट पर हंगामा करने और गाली-गलौज करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक एक मई को वह सचिवालय में शासकीय काम कर रहे थे। इस बीच दोपहर एक बजे ऋषभ कार लेकर अपार्टमेंट में पहुंच गया। उनके फ्लैट का गेट जोर-जोर से पीटने लगा। गार्ड ने विरोध किया तो उसने उनकी बेटी को बुलाने के लिए कहा। विरोध पर गाली-गलौज करने लगा। गार्ड ने जब आरोपी की बात उनसे कराई तो अभद्रता करने लगा। अपार्टमेंट के पदाधिकारियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला।

ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों पर लगा जुर्माना, नौ मई तक नहीं जमा किया जो फंस सकती हैं एमबीबीएस की सीटें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: 40 किमी की अधिक रफ्तार से दौड़ाई स्कूली वैन-बस तो होगी कार्रवाई, हो सकती है स्कूल की मान्यता रद्द


बेटी ने पहले भी की थी शिकायत

अधिकारी के मुताबिक बंगलुरू में मौजूद बेटी को कॉल कर ऋषभ के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि 2022 से ही आरोपी परेशान कर रहा है। अभद्र मैसेज भेजता है। एक नंबर ब्लॉक करने पर दूसरे नंबर से कॉल कर धमकाता है। उसने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के कारण उनकी बेटी भय में है। इस कारण वह बंगलुरू से आने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें