फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई में तो फिसड्डी, पॉलिटिक्स में चमकेंगे जावेद?

Tue, 15 Apr 2014 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशियों के असेट्स जानने के अलावा, वे कितने पढ़े-लिखे हैं, ये जानना भी बड़ा दिलचस्प होता है।
विज्ञापन


आपको जानकर ताज्जुब होगा कि लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में कुछ पीएचडी होल्डर हैं, तो कुछ ने महज पांचवी पांस की है।

दिग्गज पार्टियों की लिस्ट में आम आदमी पार्टी के जावेद जाफरी सबसे कमजोर प्रत्याशी माने जा रहे हैं। जावेद महज 12वीं जमात ही पास हैं।

पीएचडी होल्डर हैं दो

लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में एक सपा से पीएचडी होल्डर है, तो दूसरा कांग्रेस से।

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा ने कैंब्रिज यूनिवसिर्टी से स्ट्रेटजी एंड मार्केटिंग में पीएचडी की है।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने भी नामांकन पत्र में पीएचडी डिग्री की बात जाहिर की है। डॉ. रीता ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से डॉक्ट्रेट किया है।
विज्ञापन

राजनाथ M.sc, तो नकुल LLB पास

वहीं भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने M.Sc किया है और बसपा प्रत्याशी नकुल दुबे LLB पास हैं।

इसी तरह भारतीय नव क्रांति पार्टी के प्रत्याशी रामफल ने M.phill ‌किया हुआ है। यह भी जानना कम दिलचस्प नहीं कि कई प्रत्याशी B.tech करने के बाद सियासी मैदान में उतरे हैं।

इसमें लोकदल के सुनील सिंह शामिल हैं। इसी तरह राष्ट्रीय इंसाफ पार्टी से नफीस अहमद भी मैदान में हैं, जिन्होंने MBBS की पढ़ाई है।

वैसे इतने पढ़े-‌लिखों के बीच चार प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जों 8वीं पास हैं, वहीं एक प्रत्याशी 9वीं, तो एक महज 5वीं पास है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी प्रत्याशी हैं, जिन्होंने नामाकंन पत्र में अपनी एजुकेशन का जिक्र ही नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें