फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना यात्रा निकाल सपा को घेरेगी 'आप'

Mon, 18 Aug 2014 01:46 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरी से पूरी तरह उतर चुकी प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी बिगुल फूंकने जा रही है। इसी कड़ी में 21 अगस्त को पार्टी राजधानी के लक्ष्मण पार्क में धरना देगी।
विज्ञापन


राज्यपाल राम नाईक को ज्ञापन सौंपकर कानून व्यवस्था में हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। इसके अलावा पार्टी दो से 12 अक्तूबर के बीच पश्चिमी यूपी में सद्भावना यात्रा निकालेगी।

वहां सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए पीस कमेटियां बनाई जाएंगी। ‘आप’ प्रवक्ता संजय सिंह व पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (पीएसी) के सदस्य इलियास आजमी ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से जो भाषण दिया उसमें महंगाई, सुरक्षा व भ्रष्टाचार का मुद्दा गायब था। जबकि लोकसभा चुनाव में पार्टी इन्हीं मुद्दों के दम पर चुनाव जीतकर आई थी।
विज्ञापन

लाखों रुपये खर्च कर अपने ‌कपड़े सिलवाते हैं मोदी

आप प्रवक्ता के अनुसार दो महीने की सरकार में ही भाजपा को काफी नुकसान हुआ है। लोगों की जो उम्मीदें थीं उसमें केंद्र सरकार खरा नहीं उतर पाई है। प्रवक्ता ने कहा, केंद्र में भाजपा ने व प्रदेश में सपा ने लोगों की उम्मीदों का कत्ल किया है।

इलियास आजमी ने कहा, भाजपा वोट बैंक की राजनीति के कारण ही पश्चिम यूपी में सांप्रदायिक माहौल बना रही है। कांठ की घटना इसकी गवाह है। भाजपा के सांसद ही वहां मौजूद थे।

भाजपा अपने सांसदों व कार्यकर्ताओं पर लगाम लगा ले तो प्रदेश की स्थिति सुधर जाए। नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए ‘आप’ ने कहा, खुद को प्रधान सेवक कहने वाले मोदी की कथनी व करनी में फर्क है।

लाखों रुपये खर्च कर अपने लिए डिजाइनर कपड़े सिलवाते हैं और बात सादगी की करते हैं। इस मौके पर आदर्श शास्त्री व आशीष खेतान भी मौजूद थे।

‘आप’ में ज्यादा आंतरिक लोकतंत्र

प्रवक्ता संजय सिंह व पीएसी सदस्य इलियास आजमी ने कहा कि दूसरी पार्टियों की तुलना में ‘आप’ में ज्यादा आंतरिक लोकतंत्र है। यह पार्टी की कमजोरी नहीं, उपलब्धि है।

कांग्रेस, भाजपा, सपा या बसपा में आप उनके खिलाफ नहीं बोल सकते जबकि ‘आप’ में ऐसा नहीं हैं। पार्टी के कई नेता अरविंद केजरीवाल से भी कुछ मुद्दों पर इत्तेफाक नहीं रखते।

एक प्रश्न के जवाब में आशीष खेतान ने कहा, यह सही नहीं है कि पार्टी का जनाधार लगातार घट रहा है।
विज्ञापन

पार्टी नहीं लड़ेगी उपचुनाव

संजय सिंह ने साफ किया कि पार्टी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। सबसे पहले पार्टी अपने संगठन को दुरुस्त करेगी इसके बाद ही चुनाव लड़ेगी।

‘आप’ से आम जनता को काफी उम्मीदें हैं। राजनीति में बदलाव यही पार्टी ला सकती है। उन्होंने कहा, राजनीति में एक जैसी स्थितियां नहीं रहती हैं।

‘आप’ आज भी दूसरी पार्टियों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यही वजह है कि दिल्ली में दोबारा चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें