फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की भगवाने के आरोप में महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

Thu, 17 Nov 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र ने एक महिला को पूरे गांव में निर्वस्त्र कर घुमाया। महिला का ससुर बचाने आया तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। बाद में ग्रामीणों के एकजुट होने पर आरोपी ने महिला को छोड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर पिता जोगेश्वर व उसके पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पिसावां के एक गांव की महिला का कहना है कि उसके पति को गांव के ही जोगेश्वर ने अपनी बेटी के भाग जाने के मामले में फंसा दिया है।

इसके बाद से वह आए दिन पीटने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि बुधवार को गांव के बाहर आरोपी ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की। इसके बाद निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। जब उसके ससुर ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के किया हस्तक्षेप तो छोड़ा

demo pic
किसी तरह ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया तो आरोपियों ने छोड़ा। इस मामले में महिला ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसओ श्यामजी यादव का कहना है कि महिला के पति पर लड़की भगवाने का आरोप है। इस समय उसका पति घर आया था।

इसकी भनक लगते ही पिता-पुत्र उसे पकड़ने पहुंचे थे लेकिन वह भाग निकला। महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी पिता जोगेश्वर व उसके बेटे रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें