फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: देवर ने विधवा भाभी से किया दुष्कर्म, सास-ससुर ने दी मुंह बंद रखने की धमकी, केस दर्ज

Mon, 08 May 2023 02:43 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के इंदिरा नगर में एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। मामले में सास-ससुर ने महिला को मुंह बंद रखने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ इंदिरानगर इलाके में रहने वाली एक विधवा ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि सास- ससुर ने उसकी मदद तक नहीं की और घटना के बाद उल्टा मुंह बंद रखने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


इंदिरानगर इलाके में एक महिला रहती है। उनके अनुसार उनके पति की मौत हो चुकी है। महिला के अनुसार 13 अप्रैल को वह ससुराल वालों को फोन कर अपनी गाड़ी लेने अहिमामऊ गई थी। वहां पर महिला के देवर ने गाड़ी की चाभी देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं देवर ने पीड़िता संग दुष्कर्म किया। उसने मदद के लिए शोर मचाया तो सास-ससुर ने उसकी मदद तक नहीं की।

ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: केंद्रीय मंत्री स्मृति ने किया रोड शो, बोलीं- पांच साल में हमारी सरकार ने विकास की गंगा बहाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नफा-नुकसान के आकलन में जुटे सुभासपा व निषाद पार्टी: राजभर बोले, हम जिसके साथ फायदा उसे, निषाद ने कहा...


घटना के बाद ससुर ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को कुछ भी न बताने की हिदायत दी। पीड़िता का आरोप है कि देवर अब रिश्तेदारों में उसको बदनाम कर रहा है। अपने साथ हुई इस घटना के संबंध में पीड़िता ने शनिवार को देवर, सास व ससुर के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें