फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: मुख्यमंत्री योगी बोले - जाति, मजहब का नहीं सपा व बसपा का कचरा साफ करने का है निकाय चुनाव

Mon, 08 May 2023 02:11 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी में निकाय चुनाव को लेकर एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की और सपा-बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन
जनसभा में जनता का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि यह निकाय चुनाव जाति मजहब को लेकर नहीं बल्कि नगरीय जीवन स्तर को मजबूत करने के लिए है। सपा, बसपा के कचरे को साफ करने के लिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार चेहरा देखकर नहीं बल्कि पात्र देखकर योजना का लाभ देती है। हम सब तुष्टीकरण नहीं बल्कि सशक्तिकरण पर ध्यान देते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में निकाय चुनावों को लेकर प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि करीब 65 साल शासन करने वाले लोगों ने नारे बहुत दिए मगर उन्होंने गरीब और महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया लेकिन मात्र 9 वर्ष में केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को हर तरह की सुविधा दी। भारत अकेला ऐसा पहला देश है जहां 50 करोड़ गरीबों को मुफ्त इलाज 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन की व्यवस्था की गई।

ये भी पढ़ें -  दबाव में आए भाजपा सांसद ब्रजभूषण बोले, कुश्ती के लिए सबकुछ लुटा दिया, अपनी जेब से दिए 30 करोड़
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नफा-नुकसान के आकलन में जुटे सुभासपा व निषाद पार्टी: राजभर बोले, हम जिसके साथ फायदा उसे, निषाद ने कहा...
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बाराबंकी के लोगों के लिए लखनऊ और अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा में दर्शन पर पाबंदी थी। सावन में कर्फ्यू जैसा माहौल रहता था लेकिन आज कांवरियों पर पुष्प वर्षा की जाती है। उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है।

इससे पहले मंच पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश, विधायक दिनेश रावत, साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री को माल्यार्पण और गदा भेंट कर स्वागत किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें