फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज पर रखी रिवॉल्वर से चली गोली, महिला की मौत

Sat, 04 Jul 2015 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवा (बाराबंकी)
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुज्जाजी में शुक्रवार सुबह महिला के साफ-सफाई के दौरान फ्रिज पर रखी रिवाल्वर से गोली चल गई। गोली महिला के पेट में जा धंसी।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उपचार के लिए महिला को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। महिला के पेट में गोली लगने की पुलिस की थ्योरी किसी के गले नहीं उतर रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं।

हालांकि, पुलिस मामले की जांच की बात कह शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक कस्बा देवा के हुज्जाजी मोहल्ला निवासी नूरबानो (35) पत्नी शकील अहमद शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे अपने घर में साफ सफाई का काम कर रही थी। कमरे में रखे फ्रिज पर इनके पति का लाइसेंसी रिवाल्वर रखा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने करार दिया एक हादसा

नूरबानो जब कमरे में जाकर फ्रिज के पास सफाई करने लगी तो इस दौरान अचानक रिवाल्वर फ्रिज से नीचे जमीन पर आ गिरा। जमीन पर गिरते ही रिवाल्वर से फायर हो गया और गोली महिला के पेट में जा धंसी।

गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और महिला को घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे हालत गंभीर होने के चलते महिला को डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई।

मृतका के पति शकील अहमद ने बताया कि उनकी पत्नी नूरबानो बच्चों को स्कूल भेजने के बाद घरेलू काम कर रही थी तभी यह हादसा हो गया।

उसने कहा जिस समय यह मामला हुआ उस समय हम देवा में ही अपने मछली के तालाब पर थे। कोतवाली प्रभारी मनोज पंत का कहना है कि यह महज हादसा है। रिवाल्वर पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें