लखनऊ के ठाकुरगंज के बालागंज इलाके में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। एक परिवार जो कभी हिंदू था, अब इस्लाम धर्म स्वीकार चुका है। मामले में ठाकुरगंज थाने में धर्मांतरण कर चुके परिवार की पीड़ित बेटी ने अपने ही माता-पिता, भाई व भाभी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। बालागंज चौकी में दो दिन पंचायत कराकर मामला रफा-दफा करा दिया।