फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने में चौथी मौत: मां के साथ लेटी मासूम बालिका को उठा ले गया भेड़िया, मिला क्षत विक्षत शव

Sun, 18 Aug 2024 12:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, खैरीघाट (बहराइच)

सार

मासूम का शव सुबह घर से 500 मीटर दूर क्षत विक्षत हालत में मिला है। उसका शरीर आधे से ज्यादा खाया हुआ था। डेढ़ माह में चौथी मौत से हड़कंप मच हुआ है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की रात मां के साथ लेटी संध्या (04) को भेड़िया उठा ले गया। बेटी की चीख सुन उठे परिजनों ने भेड़िए का पीछा किया लेकिन भेड़िया नहीं मिला। सुबह बालिका का आधे से अधिक खाया हुआ शव मिला तो परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस और वन टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंगिया नसीरपुर के मजरा नई बस्ती निवासी संध्या (4) शनिवार की रात मां के साथ आंगन में लेटी थी। इस दौरान पहुंचे भेड़िए ने उसे दबोच लिया और खेतों की ओर भाग गया। संध्या की चीखपुकार सुन परिजनों की नींद खुली और उन्होंने भेड़िए का पीछा किया लेकिन अंधेरा अधिक होने से उसका पता नहीं चला। रात भर परिजनों ने ग्रामीणों और वन टीम के साथ बालिका की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: लखनऊ में हुई रिकॉर्ड बारिश, बंगाल की खाड़ी के असर से इन क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ई-कोर्ट में तब्दील होंगी यूपी की सभी लेबर अदालतें, श्रमिक विवादों का जल्द होगा निस्तारण


सुबह वन टीम के कांबिंग ऑपरेशन व ड्रोन कैमरे से तलाशी के दौरान घर से लगभग 500 मीटर दूर परमानंद मिश्र के गन्ना के खेत मे बच्ची का शव पड़ा मिला। शव क्षत-विक्षत अवस्था में था और आधे से अधिक खा लिया गया था। शव देख वहां मौजूद हर किसी की चीख निकल गई और आक्रोश की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची हरदी थाना पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया की सघन जांच और कांबिंग की जा रही है। जल्द भेड़िए को पकड़ लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें