फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा भर रही सवारियों से भरी वैन बनी आग का गोला, मचा हड़कंप

Sun, 24 Mar 2019 05:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के माल-इटौंजा रोड स्थित रामनगर गांव के पास रविवार सुबह अचानक एक वैन में आग लग गई। वैन धू-धू कर जलने लगी। उसमें सवार नौ लोेगों को राहगीरों की मदद से बचा लिया  गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। हादसे के चलते काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस के मुताबिक, हादसा शॉर्ट-सर्किट से हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

2 of 5
धू-धू जलती वैन - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, मलिहाबाद के मुंशीगंज निवासी अनीस अहमद वैन चलाता है। वह रविवार सुबह चंद्रिकादेवी सवारियां लेकर जा रहा था। रामनगर गांव के पास तेज धमाके के साथ अचानक वैन में आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। सवारियां चीखने लगीं।
विज्ञापन

3 of 5
धू-धू जलती वैन - फोटो : amar ujala
चालक अनीस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वैन को रोका और राहगीरों की मदद से सवारियों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर आधा घंटा में काबू पा लिया।

4 of 5
धू-धू जलती वैन - फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष माल विनोद गोस्वामी के मुताबिक, हादसे के वक्त वैन में ऊषा, किरण, तनु, ललिता सिंह, महिला कांस्टेबल नीतू सिंह व संतोषी सहित अन्य सवारियां थीं। सवारियों के उतरते ही वैन धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धू-धू जलती वैन - फोटो : amar ujala
इसके चलते यातायात घंटाभर तक बाधित रहा। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक वैन राख हो चुकी थी। लोगों का आरोप है कि अग्निशमन विभाग का दस्ता सूचना के घंटाभर बाद पहुंचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें