फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Wed, 26 Jan 2022 04:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में बुधवार सुबह हुई एक दर्दनाक घटना में एक ट्रक ने एक छात्रा को रौंद दिया। छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा से टांडा राष्ट्रीय मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने घर से कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पूरे चौहानन मजरे गौरा रुपई गांव निवासिनी मीनाक्षी सिंह (15) साइकिल से कोचिंग पढ़ने लालगंज आ रही थीं तभी करीब साढ़े सात बजे दोसड़का के निकट फतेहपुर की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

राहगीरों की मदद से घायल किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जरूरी लिखापढ़ी के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। मृतका दो बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। हादसे के बाद पिता इंद्रभान सिंह चौहान सहित सभी परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें