फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: दो रुपये के बिस्कुट चोरी के आरोप में किशोर को खंभे से बांध कर पीटा, रात भर बांधे रखा

Wed, 17 Apr 2024 03:30 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, जमुनहा (श्रावस्ती)

सार

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बालापुर गांव में दो रुपये का बिस्कुट चोरी करने के आरोप में एक किशोर को खंभे से बांधकर पीटा और पूरी रात उसे खंभे से बांधे रखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालापुर निवासी एक किशोर को दो रुपय के बिस्कुट चोरी के आरोप में दुकानदार ने खंभे से बांध कर पीटा। रात भर उसे खंभे में ही बांधे रखा। परिवार के लोगों के अनुनय विनय के बाद भी किशोर पर दया नहीं आई। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मल्हीपुर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के विरुद्ध मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर निवासी बाबूराम मिश्रा किराने की दुकान करता है। 10 अप्रैल की रात गांव में नाच हो रहा था। जिसे देखने आया गांव निवासी अनुसूचित जाति विमलेश (10) पुत्र केशवराम बाबूराम की दुकान पर बिस्कुट लेने गया था। जिसने दो रुपये का एक पैकेट बिस्कुट खरीदा। जबकि एक पैकेट बिस्कुट उसने चुरा लिया। जिसे देख परिवार के लोगों ने बाबूराम को इसकी जानकारी दिया। नाराज बाबूराम विमलेश को अपने घर में घसीट ले गया। जहां खंभे से बांध कर उसकी प्लास्टिक की पाइप से पिटाई की।

जानकारी के बाद पहुंचे परिवार के लोगों के तमाम सिफारिश के बाद भी बाबूराम का दिल नहीं पसीजा। बाद में बाबूराम ने इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को थाने ले जाने से इंकार कर वापस लौट गई। इसके बाद बाबूराम विमलेश व उसके पिता को थाने लेकर गया। जहां उसने पुलिस को चोरी की तहरीर भी दिया लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई मल्हीपुर पुलिस ने बाबूराम सहित चार लोगों के विरुद्ध शांति भंग के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें