फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in amethi: कॉलेज शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

Thu, 18 Jan 2024 04:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी के गौरीगंज में हुए एक हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। बाइक सवार शिक्षक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दिवाकर द्विवेदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के टांडा-बांदा हाईवे पर गौरीगंज शहर में बुधवार की रात बाइक सवार शिक्षक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे शिक्षक की मौत हो गई।

विज्ञापन


जामो थाने के धोएपुर गांव निवासी दिवाकर द्विवेदी (35) गौरीगंज मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में शिक्षक थे। बुधवार की रात वह बाइक से घर आ रहे थे।

रास्ते में टांडा-बांदा हाईवे पर वी मार्ट के पास ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक हादसे के वक्त शिक्षक ने हेलमेट लगा रखा था। दिवाकर के पिता लालता प्रसाद द्विवेदी इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में बीएड के विभागाध्यक्ष है। कोतवाल अमर सिंह का कहना है कि ट्रक की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें