फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: साइकिल से घर जा रहे स्कूली छात्र को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, ट्रामा रेफर किया गया

Mon, 23 Sep 2024 06:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, महमूदाबाद ( सीतापुर)

सार

सीतापुर जिले के महमूदाबाद इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक ट्रक ने छात्र को टक्कर मार दी। छात्र को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर विधायक आशा मौर्या भी पहुंचीं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को निजी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रेवान गांव निवासी रवि (12) व उसका भाई कमल (7) सोमवार को रोज की तरह नगर में स्थित आदर्श विद्या मंदिर इंटर कालेज से पढ़कर साईकिल से अपने घर को जा रहे थे तभी पैतेपुर रोड पर एशिया कालोनी के सामने पीछे से तेज गति से जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल चला रहा रवि गंभीर रूप से घायल को गया। वहीं, उसके भाई कमल को मामूली चोट आयी। रवि को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल रवि को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सूचना पाकर मौके पर विधायक आशा मौर्या पहुंचीं और अधीक्षक डॉ. आशीष वर्मा से घायल की हालत जानी। विधायक आशा मौर्या ने घायल के परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन


मजदूरी करते हैं रवि के पिता
घायल रवि के पिता राजेश मजदूरी  करते है। आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। कान से कम सुनाई भी देता है। वहीं विद्यालय के प्रबंधक भी मौके पर पहुंचे। घायल के परिजनों को बेटे के इलाज हेतु आर्थिक सहायता दी। क्राइम इंस्पेक्टर सुरेश यादव ने बताया कि ट्रक चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें