फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छप्पर के घर में आग लगने से जिंदा जल गई बालिका, गृहस्थी जलकर राख

Thu, 09 May 2024 04:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, करनैलगंज (गोंडा)।

सार

गोंडा के करनैलगंज इलाके में घर में लगी भीषण आग में एक आठ साल की बच्ची की जलकर मौत हो गई। हादसे में घर की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
बालिका की मौत हो गई व गृहस्थी जलकर राख हो गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के करनैलगंज में छप्पर के घर में अचानक आग लगने से आठ वर्षीय बालिका जिंदा जल गई। रात के समय अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लगी थी। घर के भीतर बालिका सो रही थी। वह भाग न सकी और आग की लपटों के बीच फंसकर जलने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


हादसा करनैलगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम सकरौरा गोड़ियन पुरवा सरयू नहान घाट का है। यहां के निवासी चांद बाबू का परिवार रहता था। वह भरण पोषण के लिए घर से बाहर जयपुर में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। पत्नी रुबीना बेटी इनायत (10) व हिनाया (8) के साथ घर पर रह रही थी।

ये भी पढ़ें - रायबरेली में प्रियंका गांधी: बोलीं- पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बनने वाला... युवाओं को रोजगार की जरूरत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने लोकसभा चुनाव के दौरान क्यों पलटा फैसला? रास नहीं आए आकाश के कई बयान; बेहद नागवार गुजरी ये बात


बुधवार की शाम भोजन करने के बाद रुबीना दोनों बेटियों के साथ छप्पर के घर में सो गई। रात करीब 12 बजे के बाद उसके घर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


हल्ला मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। रुबीना के साथ उसकी 10 वर्षीय पुत्री इनायत को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया लेकिन हिनाया बाहर नहीं निकल पाई। आग की चपेट में आकर वह जिंदा जल गई।

रात में ही सभासद चंदन गौड़ ने इसकी सूचना पुलिस व दमकलकर्मियों को दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों के साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, तब तक चांद बाबू के घर में रखा सामान बाइक, ई रिक्शा, बक्सा, अलमारी, पांच क्विंटल गेहूं, चावल, सरसों व अलमारी में रखे 40 हजार रुपये, दो लाख के गहने, बर्तन व कपड़ा सहित पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल निर्भय नारायण सिंह, चौकी प्रभारी आशीष कुमार वर्मा ने मामले की छानबीन की। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें