फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिपाही की गुंडागर्दी, सांसद पर तानी राइफल!

Sun, 09 Nov 2014 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सर्किट हाउस में रविवार की सुबह राबर्ट्सगंज के भाजपा सांसद छोटेलाल खरवार मिलने पहुंचे चंदौली जल निगम के अधिशासी अभियंता के साथ के सिपाही ने सांसद पर राइफल तान दी। सांसद का आरोप है कि सिपाही बगैर अनुमति उनके कमरे में घुस आया था।
विज्ञापन


बाहर निकलने को कहा गया तो उन पर राइफल तान दी और समर्थकों के साथ गालीगलौज की। वहीं सिपाही विजय यादव ने सांसद पर अभद्रता का आरोप लगाया। सूचना पर कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सिपाही के खेद प्रकट करने के बाद पूर मामला शांत हुआ।

सांसद खरवार शनिवार को प्रधानमंत्री से मिलने वाराणसी आए थे। रात में वह सर्किट हाउस के कमरा नंबर दो में ठहरे थे। रविवार को उन्होंने एसएससी की परीक्षा में ड्यूटी करने वाराणसी आए चंदौली में तैनात जल निगम के अधिशासी अभियंता विशाल आर्य को चकिया (जो राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में आता है) के विकास कार्यों पर चर्चा के लिए दोपहर एक बजे सर्किट हाउस बुलाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

सिपाही का आरोप पैसे लेने के लिए बुलाया था

लेकिन लल्लापुरा परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंचाने के बाद खाली होने पर आर्य अपने दो सुरक्षाकर्मियों के साथ सुबह दस बजे ही उनसे मिलने पहुंच गए। सिपाही विजय यादव अधिशासी अभियंता के साथ सांसद के कमरे में चला गया।

सांसद का आरोप है कि विजय बिना अनुमति के कमरे में आया था। बाहर निकलने को कहने पर उसने उन पर राइफल तान दी और समर्थकों से गालीगलौज की। घटना की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कैंट विपिन के सामने सांसद, अधिशासी अभियंता और सिपाही ने अपना-अपना पक्ष रखा।

सांसद और अधिशासी अभियंता दोनों ने सिपाही पर गालीगलौज और राइफल तानने का आरोप लगाया। वहीं सिपाही विजय ने कहा कि सांसद ने रुपये लेने के लिए अधिशासी अभियंता को फोन कर सर्किट हाउस बुलाया था।

इस दौरान ही बदसलूकी करते हुए उसे कमरे से बाहर निकाला जाने लगा। उसने किसी पर राइफल नहीं तानी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें