फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: लड़की छेड़ने पर भिड़े दो समुदाय, बवाल

Sun, 09 Nov 2014 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर से सटे वहलना गांव में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर रविवार की सुबह दलित और मुस्लिम आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे के साथ ही धारदार हथियारों का खुलकर इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन


संघर्ष में दोनों पक्षों से युवतियों समेत कई लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया। बाद में शहर कोतवाली में भी दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई, जिस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू के जहांगीर पट्टी निवासी जुल्फिकार ने वहलना में कोल्हू लगा रखा है। शनिवार की रात वहलना निवासी दलित किशोरी जंगल में गई थी। आरोप है कि कोल्हू पर काम करने वाले दो युवकों ने तमंचे से आतंकित कर उसे खेतों में जबरन खींचने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट करने के साथ ही उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। युवती के दाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं। किसी तरह युवकों के चंगुल से छूटकर युवती घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
Trending Videos

पथराव होने से मची अफरातफरी

इस पर दलित पक्ष कोल्हू पर शिकायत लेकर पहुंचा, जहां कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया। रविवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्ष कहासुनी के बाद आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ ही धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। पथराव होने से अफरातफरी मच गई।

संघर्ष में एक पक्ष से कोमल व उसकी बहन और दूसरे पक्ष से जुल्फिकार, इस्लाम, सलीम व हसीब घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कर घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया।

दोनों ही पक्षों ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर चमनसिंह चावड़ा का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में भी दोनों पक्ष भिड़े

वहलना में संघर्ष के बाद दोनों पक्ष शहर कोतवाली जा पहुंचे। वहां आरोप-प्रत्यारोप को लेकर दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर से तनातनी हो गई। दलित पक्ष जहां छेड़छाड़ का आरोप लगा रहा था, वहीं दूसरे पक्ष का आरोप था कि उनके दो युवकों के साथ अकारण मारपीट की गई है।

विरोध करने पर कोल्हू पर हमला किया गया है। आरोपों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में ही तनातनी हो गई, जिस पर पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को वहां से खदेड़कर स्थिति पर काबू पाया।

पैरवी में आए नेताओं को हड़काया
वहलना संघर्ष के बाद शहर कोतवाली में दोनों पक्षों से कुछ नेतागण सिफारिश के लिए कोतवाली पहुंच गए। इंस्पेक्टर चावड़ा के समक्ष दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे की गलती बताकर विरोधी पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस पर इंस्पेक्टर ने नेताओं को हड़काते हुए दोनों पक्षों के ही खिलाफ कार्रवाई की बात कही। इस पर लोग लौट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें