फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलती एसयूवी में शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी आग, भाइयों ने कूदकर बचाई जान

Mon, 17 Nov 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एसयूवी से निकलतीं आग की लपटें।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में शनिवार रात चलती एसयूवी में आग लग गई। किसी तरह एसयूवी से कूदकर दो भाइयों ने अपनी जान बचाई। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


आलमबाग निवासी जसदीप और उनके भाई हरदीप सिंह शनिवार रात करीब एक बजे एसयूवी से चिनहट से घर जा रहे थे। एसयूवी जसदीप चला रहे थे। उनके भाई बगल में बैठे थे। दोनों गोमतीनगर स्थित हैनीमैन चौराहे पहुंचे ही थे तभी एसयूवी के बोनट से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख दोनों भाई घबरा गए। किसी तरह से जसदीप ने एसयूवी सड़क किनारे लगाई और दोनों कूद गए।

जानकारी होने पर कुछ ही देर में फायर स्टेशन गोमतीनगर से दमकल कर्मी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव के मुताबिक एसयूवी में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें