फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से जूझ गई मां, बचा ली बच्चे की जान

Tue, 10 Oct 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
अपनी मां के साथ सहमा बच्चा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन खेत्र के जलिहा धर्मापुर गांव निवासी एक महिला अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ नित्यक्रिया के लिए खेत को गई थी। उसी समय तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया। मां की बहादुरी से बच्चा बाल-बाल बच गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के धर्मापुर रेंज अंतर्गत जलिहा धर्मापुर गांव जंगल से सटा हुआ है। रविवार देर शाम गांव निवासी ज्ञानदेवी अपने तीन वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार को गोद में लेकर नित्यक्रिया के लिए खेत को गई थी।

बेटे को कुछ दूरी पर बिठा दिया। इसी दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया। मां ने शोर मचाते हुए बेटे को खींचा। लेकिन तेंदुए का पंजा लगने से उसे खरोंचे आ गईं। हालांकि, पलटवार पर तेंदुआ मौके से खिसक गया।
विज्ञापन


गांव के लोग एकत्रित हो गए। मासूम को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह का कहना है कि तेंदुए ने झपट्टा मारा था, लेकिन मां की सजगता से मासूम बच गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें