फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर का निर्माण सरकार नहीं रामलला तय करेंगे: यूपी के डिप्टी सीएम

Tue, 10 Oct 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राममंदिर का निर्माण सरकार नहीं, रामलला खुद तय करेंगे। निर्माण की तिथि के बारे में दूसरा कौन बता सकता है। हम दर्शन करने जा रहे हैं, वहीं से प्रेरणा मिलेगी। ये बातें उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को राममंदिर निर्माण की समय सीमा संबंधी सवाल के जवाब में कहीं।
विज्ञापन


अवध विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राममंदिर निर्माण को लेकर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की डेड लाइन संबंधी वक्तव्य से वे अनभिज्ञ हैं। रामजी ने समाज के सभी वर्गों को जोड़कर अहंकारी रावण का अंत किया था।

मैं तो रामजी के चरणों में जाकर यही कहूंगा कि जैसे आपने किया, उसी तरह का काम मोदी और योगी जी कर रहे हैं। सबको साथ लेकर चल रहे हैं। यह पूछने पर कि रामलला कब तक टेंट में रहेंगे? उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला टेंट में नहीं, सबके दिलों में रहते हैं।
विज्ञापन


प्रभु राम जब चाहेंगे मंदिर बन जाएगा। दीपावली पर होने वाले कार्यक्रमों की घोषणा खुद मुख्यमंत्री करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी बोर्ड में एनसीआरटी का 70 फीसदी पैटर्न ले रहे हैं। बाकी 30 फीसदी मामूली संशोधन के साथ रहेगा। कानून व्यवस्था को बेहतर बताते हुए कहा कि कई अपराधियों का इनकाउंटर हुआ है, तो कई जेल में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें