फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: होटल पर रखे बर्तन साफ करने के बाद बंदर ने किया भोजन, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 22 Oct 2021 04:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के होटल में बर्तन साफ करते हुए बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बंदर को खाना दिया गया पर उसने बर्तन साफ करने के बाद ही खाया।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो की एक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के बाजार शुकुल कस्बे में शुक्रवार सुबह एक होटल पर बर्तन साफ करते बंदर का वायरल वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। होटल मालिक के अनुसार बंदर देख लोग डर गए तो उसे खाने के लिए भोजन दिया गया लेकिन बंदर ने पहले हैंडपंप पर मौजूद बर्तन साफ किया फिर भोजन ग्रहण किया।

विज्ञापन


मुफ्त का भोजन ग्रहण नहीं कर बंदर जहां लोगों की प्ररेणा का स्रोत बना हुआ है। वहीं लोग बंदर को मुनष्य से बुद्धिमान जीव बता रहे है। बाजार शुकुल कस्बा स्थित होटल का संचालन गिरधारी लाल मौर्या करते हैं।

बृहस्पतिवार को होटल पर लोग भोजन कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक बंदर पहुंच गया। बंदर देख लोग भयभीत होकर भागने लगे। लोगों को भागता देख बंदर हैंडपंप पर पहुंच गया जहां बर्तन रखे हुए थे। बंदर देख गिरधारी लाल ने उसे भोजन दिया।
विज्ञापन




भोजन देखने के बावजूद बंदर से भोजन करने के बजाए पहले नल पर मौजूद कड़ाही व अन्य छोटे बर्तन साफ करने लगा। इस दौरान लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बंदर मुफ्त का भोजन करने के बजाए बर्तन साफ करने के बाद भोजन करता नजर आ रहा है।

बंदर को बर्तन साफ करता देख लोग अंचभे में पड़ गए। होटल मालिक ने बताया कि बंदर ने बिना काम किए भोजन को छुआ तक नहीं। मौके पर मौजूद नरेंद्र कुमार, भुट्टू, शिवकुमार, सतगुरु व रामबाबू ने कहा कि बंदर का बर्तन साफ करने के बाद
भोजन करना उन्हें एक नई सीख दे गया। मुफ्त का भोजन नहीं करने से बंदर लोगों की प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। वायरल वीडियो लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें