फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठंड में बिगड़ी तबीयत अधेड़ की जान गई

Thu, 09 Jan 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शहर में छाई रही धुंध से होकर स्कूटी से जाती महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। ठंड लगने से गल्ला मंडी स्थित ओवरब्रिज के नीचे बुधवार को एक अधेड़ की तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। दस दिन बाद बुधवार को कुछ घंटे के लिए हल्की धूप निकलने से सर्दी से लोगों को कुछ राहत मिली। गलन अधिक रही, लेकिन कोहरा और धुंध का असर कम रहा।
विज्ञापन


दो सप्ताह बाद अधिकतम तापमान 17 डिग्री के ऊपर रहा। इससे नमी का प्रतिशत भी घट गया। फसलों की बात की जाए तो रात में पाला पड़ रहा है, जिससे आलू के साथ मटर की फसल को नुकसान हो रहा है। बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक हल्की धूप निकली। अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा।

न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। बुधवार दोपहर शहर कोतवाली के दरोगा गौरव ने एक अधेड़ (48) को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. संतोष सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरोगा गौरव ने बताया कि गल्ला मंडी स्थित ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात अधेड़ बेहोश मिला था।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरा कम पड़ेगा तो गलन भी कम होने लगेगी। हवा की रफ्तार भी कम हुई है। हवा का रुख बदलने पर बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें