काजल यादव उर्फ चमेली उर्फ पूनम उर्फ मुन्ना
- फोटो : amar ujala
यूपी एसटीएफ ने प्रशासन के बड़े अधिकारियों के नाम से फोन कर व उनके पद का रौब दिखाकर अफसरों को धमकाने व उनसे अनुचित लाभ लेने वाले युवक काजल यादव उर्फ चमेली उर्फ पूनम उर्फ मुन्ना को शहीद पथ पुलिया के नीचे से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
एसटीएफ के अनुसार पिछले कई दिनों से मोबाइल फोन द्वारा शासन व प्रशासन में नियुक्त उच्च अधिकारियों के नाम का प्रयोग कर पुलिस एवं अन्य कई विभागों में नियुक्त अधिकारियों के नाम का प्रयोग कर पुलिस व अन्य कई विभागों में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को धमकी देकर उनसे अनुचित लाभ लेने वाले गिरोह की सूचना प्राप्त हो रही थी।
जिसकी जांच की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक को सौंपी गई थी। जांच में आरोपी व गिरोह में शामिल काजल यादव का पता चला। वो शहीद पथ पुलिया के नीचे खड़ा था और कहीं जाने की फिराक में था। इसके पहले ही एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने फैजाबाद के थाना तारुन के थानाध्यक्ष को वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए रामजगत पाल नाम निवासी थाना तारुन फैजाबाद को अनुचित लाभ देने की पैरवी की गई थी।
आरोपी काजल ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पहचान छिपाकर अफसरों व कर्मचारियों को धमकाकर अनुचित लाभ लेता था। उसने ये नंबर पुलिस कंट्रोल रूम व अधिकारियों के घर से प्राप्त किए थे।