लखनऊ के मड़ियांव मड़ियांव इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को भी खुदकुशी करने की वजह पता नहीं चल सकी है।
एसीपी अलीगंज बृज नारायण सिंह ने बताया कि 26 वर्षीय अबरार उर्फ इमरान सीतापुर के खैराबाद के जलालपुर बनका गांव के रहने वाले थे। वह फैजुल्लागंज सिन्हा कालोनी में अपने बड़े भाई मुस्तफा के साथ रहते थे। बीती रात करीब 12:30 बजे अबरार ने तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर भाई व उसका परिवार जाग गया। अबरार कमरे में खून से लथपथ पड़े मिले। पुलिस को सूचना देने के साथ उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी का कहना है कि जांच की जा रही है। खुदकुशी करने की वजह पता किया जा रहा है।