फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: साली पर बांके से हमला करने के बाद, युवक का शव पेड़ से लटका मिला, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 30 May 2024 12:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज

सार

मोहनलालगंज के एक गांव में युवक ने साली पर बांके से हमला कर दिया। घटना के बाद उसका शव पेड़ से लटकता मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज के तिलोकपुर गांव मे साली से विवाद के बाद युवक ने उस पर बांके से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को गंभीर हालत मे सीएचसी ले गई जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से गायब युवक का शव गांव के किनारे पेड़ से लटका मिला। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तिलोकपुर गांव के अर्जुन यादव (35) ने गांव की ही सावित्री से विवाह किया था। पांच साल पहले मृतक अपनी पत्नी से अलग होकर पत्नी की छोटी बहन जावित्री के साथ रहने लगा था। बुधवार की शाम साली व मृतक के बीच विवाद हुआ था और रात लगभग 10 बजे मृतक ने साली पर बांके से हमला कर दिया और साली को मरा समझकर मृतक भाग निकला।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने गांव के किनारे पकरिया हार मे सागौन के पेड़ से मृतक अर्जुन का शव लटकता देखा। मृतक के सिर में चोट का निशान है और नाक से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


मृतक के भाई अरुण ने हत्याकर शव लटकाए जाने का आरोप साली के रिश्तेदारों पर लगाया है। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक मृतक ने शराब के नशे मे महिला से झगड़ा करने के बाद उस पर धारदार हथियार से हमला किया था। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वह महिला को मरा समझकर भाग निकला और फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें