फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: क्रिकेट खेल रहे युवाओं को दबंग ने पिस्टल से धमकाया, वीडियो वायरल होने के बाद हुई FIR

Thu, 30 May 2024 12:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

Amethi: अमेठी में एक दबंग युवक पिस्टल लेकर क्रिकेट के मैदान पर पहुंच गया। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद उस पर एफआईआर हुई। 
विज्ञापन
पिस्टल लेकर धमकाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में एक दबंग ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली हरकत की है। जिले के जामो थाना क्षेत्र के संभई गांव में क्रिकेट खेल रहे युवाओं को एक दबंग ने पहले धमकाया। जब युवकों ने इसका विरोध किया तो दबंग ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसने गाली-गलौच भी की। मौके पर बढ़ती भीड़ देखकर दबंग अपनी बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जामो थाना क्षेत्र के संभई गांव में बुधवार की शाम गांव के निखिल सिंह अपने दोस्तों अनमोल,देवा समेत अन्य युवकों के साथ प्राइमरी पाठशाला के पास क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच एक दबंग बाइक से पहुंचा और सभी को गाली देने लगा। क्रिकेट खेल रहे युवकों ने जब इसका विरोध किया तो दबंग ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। 

इतने में वहां पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इसके बाद दबंग अपनी बाइक को मौके पर छोड़ जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जामो एसएचओ विवेक सिंह ने कहा कि निखिल सिंह की तहरीर पर आरोपी बादल सिंह निवासी मुसाफिरखाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें