फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन का पवित्र रिश्ता हुआ कलंकित: सगी बहन के साथ किया दुष्कर्म, मां बोली- नशे में सारे रिश्ते भूल जाता था

Wed, 21 May 2025 08:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में हुई एक दुष्कर्म की घटना ने सबको हैरान करने के साथ ही भाई-बहन के पवित्र रिश्तों को कलंकित कर दिया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी भाई ने अपनी सगी 17 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भाई पर दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से भाई आए दिन उस पर गंदी नजर रख रहा था। रविवार को घर में अकेला पाकर उसने मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लोकलाज के डर से उसने किसी को नहीं बताया लेकिन जब मां को जानकारी हुई तो उन्होंने कार्रवाई के लिए प्रेरित किया।

वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि इससे पहले भी कई बार बहन के साथ छेड़खानी कर चुका था। हर बार उसे समझाती थी, लेकिन नशा करने के बाद वह सारे रिश्ते भूल जाता था। पुलिस से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं मे केस दर्ज किया गया है। आरोपी भागने की फिराक में था जिसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें