फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: पत्नी की तेरहवीं के दिन पति की गला काटकर हत्या, खेत के पास पड़ा मिला शव

Thu, 22 Feb 2024 01:56 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर में जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग की उसकी पत्नी के तेरहवीं के दिन गला काट कर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत के किनारे पड़ा मिला है।
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी की तेरहवीं थी। सुबह वह घर से नित्यक्रिया के लिए निकला था। घर से 400 मीटर दूरी पर खेत के पास उसका शव पड़ा पाया गया। जिसका सर धड़ से अलग था।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सायपुर मजरा चंदनपुर निवासी अवध राम यादव (65) सुबह के समय नित्य क्रिया के लिए निकला था। उसका शव गांव के 400 मीटर दूरी पर खेती किनारे पड़ा मिला।जिसका सिर धड़ से अलग था। देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि धारदार हथियार से उसकी गर्दन को काटा गया है। मृतक की बहन नीतू पत्नी संदीप यादव का आरोप है कि उसके भाई संजीवन व संजीवन की पत्नी ने मिलकर ही हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बहन का आरोप है कि 16 बीघा जमीन थी जिसमें आधी जमीन संजीवन के पास थी। उसे शंका थी कि मृतक आधी जमीन नीतू को न दे दे। नीतू ने बताया की जब उसकी मां की तबीयत खराब थी तब मृतक पिता इलाज के लिए एक पेड़ बेचना चाहते थे। लेकिन आरोपी संजीवन ने पेड़ बेचने से मना कर दिया। वह विरोध करने पर बांका लेकर पिता को मारने  के लिए भी दौड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें