फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला, छत पर खून से लथपथ मिला शव

Fri, 24 Jan 2025 11:23 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के बछरावां के एक गांव में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन
युवक की हत्या से गमगीन परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सेहगों पूरब गांव का रहने वाला लव कुश (36) पुत्र रामकुमार नवपुरवा गांव में किराना की दुकान करता है। बृहस्पतिवार रात 12:00 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों की काफी खोजबीन के बाद युवक का रक्तरंजित शव दुकान की छत पर मिला। युवक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।

बताया जा रहा है कि बांका और कुल्हाड़ी से सिर प्रहार किए गए। कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें